By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: आज का इन्फ्लुएंसर केवल कंटेंट क्रिएटर नहीं, बल्कि सोशल चेंज मेकर है, जो समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है: मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तराखंड > आज का इन्फ्लुएंसर केवल कंटेंट क्रिएटर नहीं, बल्कि सोशल चेंज मेकर है, जो समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है: मुख्यमंत्री
उत्तराखंडराज्य

आज का इन्फ्लुएंसर केवल कंटेंट क्रिएटर नहीं, बल्कि सोशल चेंज मेकर है, जो समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है: मुख्यमंत्री

Amarkesadmin
Last updated: December 9, 2025 2:12 am
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

देहरादून। राजधानी में आयोजित “उत्तराखंड क्रिएटर्स मीट–2025” में देश प्रदेश से आए कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल उद्यमियों, व्लॉगर्स और युवा इन्फ्लुएंसर्स की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का इन्फ्लुएंसर केवल कंटेंट क्रिएटर नहीं, बल्कि “सोशल चेंज मेकर” है, जो समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया अब सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत पुल बन चुका है। उन्होंने बताया कि पहले शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जबकि अब “एक ट्वीट से तत्काल सुनवाई और समाधान संभव हो गया है।” इसे उन्होंने डिजिटल उत्तराखंड की दिशा में बड़ा परिवर्तन बताया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं के साथ अनौपचारिक संवाद में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत–श्रेष्ठ भारत @2047” दृष्टिकोण में उत्तराखंड की भूमिका पर कहा कि देश तभी विकसित होगा जब हर गांव, हर ब्लॉक और हर जिला सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचा, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में तेज़ प्रगति हो रही है।

भ्रष्टाचार से जुड़े एक प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत अब तक 200 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड अपनी GSDP दोगुनी करने का लक्ष्य पूरा कर चुका है। पर्वतीय क्षेत्रों में हेली कनेक्टिविटी का व्यापक विस्तार हुआ है। निवेश को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से 3.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक के MOU साइन हुए हैं, जिनमें से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश जमीन पर उतर चुका है। पर्यटन में भी हर वर्ष रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है और शीतकालीन यात्रा के बेहतरीन परिणाम सामने आए हैं।

महिला सशक्तीकरण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति उद्यमिता, स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पूरे देश के लिए मिसाल बनी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा बनाए गए अनेक स्थानीय उत्पाद गुणवत्ता में मल्टीनेशनल कंपनियों से भी बेहतर हैं।

राज्य की नई सोशल मीडिया नीति पर मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले वर्ष तक इसे लागू कर दिया जाएगा। यह नीति सरकारी योजनाओं के प्रभावी संप्रेषण और युवाओं को डिजिटल माध्यमों पर अधिक अवसर देने पर केंद्रित होगी।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अत्यंत प्रभावशाली मंच बन चुका है, लेकिन इसके दुरुपयोग की घटनाएँ भी चिंता का विषय हैं। मुख्यमंत्री ने क्रिएटर्स से फेक न्यूज़, अफवाहों और भ्रामक सामग्री पर सतर्क रहने तथा सही जानकारी जनता तक पहुँचाने की अपील की।

व्यूज की दौड़ में नकारात्मक सामग्री फैलाने वालों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “प्रसिद्धि की चाह में नैतिकता न भूलें।” उन्होंने कहा कि राज्य के पर्यटन, संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों से जुड़ी सकारात्मक सामग्री न केवल उत्तराखंड की छवि को मजबूत करेगी बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ देगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि क्रिएटर्स को किसी समस्या, जनहित मुद्दे या शिकायत की जानकारी मिलती है तो उसे तुरंत सरकार तक पहुँचाएँ। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर ऐसी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के मंत्र के साथ उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है और इस संकल्प को साकार करने में क्रिएटर कम्युनिटी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, प्रसिद्ध जागर गायक प्रीतम भरतवाण सहित बड़ी संख्या में सोशल मीडिया क्रिएटर्स उपस्थित रहे।

CM योगी को भेंट किया 24 कोसी परिक्रमा मार्ग का मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प के अनुरूप, सरकार सीधे जनता के द्वार पहुँची
वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत थरैसा जयसिंह में हुआ वृहद पौधारोपण
DM-SSP पहुंचे मौके पर, विवादित जमीन मामले की जांच शुरू
भानपुर, मिठामई, स्वरूपपुर और आसपास के गांवों में सोमवार को होगी विद्युत आपूर्ति बाधित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पीआरडी जवानों को बड़ी राहत: बीमारी में 6 महीने तक मिलेगा नियमित मानदेय
Next Article होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएँ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?