बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव रतनपुर कोट बिजली घर से संबंधित सभी गांव की एग्रीकल्चर और घरेलू बिजली आपूर्ति सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 6:00 बजे तक बाधित रहेगी।
एसडीओ बिसौली अमित कुमार ने बताया कि 9 मार्च सोमवार को रतनपुर कोट बिजली घर पर बीसीबी, फ्यूज सेट और कंट्रोल पैनल बदलने का कार्य किया जाना है। जिस कारण सोमवार को सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रतनपुर कोट बिजली घर से संबंधित गांव भानपुर, मिठामई, स्वरूपपुर, राजपुर, सराय जसु, नगला झील, कटघर, आलमपुर, भिलोलिया के एग्रीकल्चर और घरेलू विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। एसडीओ अमित कुमार ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस आंशिक विद्युत कटौती में सहयोग करें और संयम बरतें।
भानपुर, मिठामई, स्वरूपपुर और आसपास के गांवों में सोमवार को होगी विद्युत आपूर्ति बाधित
Leave a Comment

