By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: पीआरडी जवानों को बड़ी राहत: बीमारी में 6 महीने तक मिलेगा नियमित मानदेय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तराखंड > पीआरडी जवानों को बड़ी राहत: बीमारी में 6 महीने तक मिलेगा नियमित मानदेय
उत्तराखंडराज्य

पीआरडी जवानों को बड़ी राहत: बीमारी में 6 महीने तक मिलेगा नियमित मानदेय

Amarkesadmin
Last updated: December 9, 2025 2:08 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पीआरडी जवानों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि बीमारी की स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने पर अब 6 महीने तक उनका मानदेय नहीं रोका जाएगा।
कैबिनेट मंत्री सचिवालय में स्थित एफआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को संबोधित कर रही थी।

बैठक में पीआरडी जवानों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग जवानों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक और उदारता से विचार करेगा। उन्होंने पीआरडी के लिए ‘स्वयंसेवक’ शब्द की जगह अधिक उपयुक्त शब्द के उपयोग पर भी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पीआरडी जवानों को मिलने वाली सहायता राशि बढ़ाने और बीमारी की स्थिति में नियमित मानदेय जारी रखने के लिए विभाग को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। बैठक में मौजूद पीआरडी संगठन प्रतिनिधियों ने 365 दिन रोजगार की मांग रखी, जिसपर मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में आगामी 11 दिसंबर को होने वाले पीआरडी स्थापना दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी और पीआरडी संगठन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बहजोई की नई प्रबंध समिति निर्विरोध निर्वाचित
बिसौली: होली से पहले पालिका ने चलाया नगर में विशेष सफाई अभियान
पैन कार्ड फ्रॉड केस में सख्त फैसला, पिता-पुत्र को 7-7 साल की सजा
जल जीवन मिशन की टंकी पर चढ़ा सांड, गिरकर हुई मौत
असमोली और गन्नौर में मिशन कर्मयोगी चौपाल वैन से जन जागरूकता अभियान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नोएडा में गलगोटिया यूनिवर्सिटी की बस का ब्रेक फेल, सवार थे 50 छात्र; ड्राइवर की सूझबूझ ने टला हादसा
Next Article आज का इन्फ्लुएंसर केवल कंटेंट क्रिएटर नहीं, बल्कि सोशल चेंज मेकर है, जो समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है: मुख्यमंत्री
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?