आज काशीपुर नगर निगम प्रांगण में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुँचकर अपनी समस्याएँ दर्ज कराईं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर संबंधित विभागों द्वारा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी का संकल्प है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और प्रशासन सीधे जनता के द्वार तक पहुँचे। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार की यह पहल जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।
इस अवसर पर महापौर दीपक बाली जी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा जी, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा जी, सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी जी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मुक्ता सिंह जी, एमएनए रविन्द्र बिष्ट जी, एसडीएम अभय प्रताप जी, तहसीलदार पंकज चंदोला जी, एसएनए विनोद लाल जी, एसआई मनोज बिष्ट जी, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह जी, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर गुप्ता जी, विपिन अरोरा जी समेत समस्त पार्षदगण और आम जनता उपस्थित रही।

