तहसील बिलारी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विवादित जमीन की शिकायत पर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने राजस्व व पुलिस विभाग को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। प्रशासन के इस त्वरित एक्शन से क्षेत्रवासियों में भरोसा बढ़ा है।

