लोकसभा में अखिलेश यादव के व्यंग्य ‘सास-बहू वाली तो हार गई’ पर स्मृति ईरानी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने X पर लिखा, “सुना है आज अखिलेश जी ने संसद में मुझे याद किया. अच्छा है, जिनको राजनीति धरोहर में मिली, वे उनको भी याद करते हैं जो अपने दम पर आसमान में सुराख करते हैं. कामकाजी औरत पर वे टिप्पणी करते हैं जिन्होंने जिंदगी में कभी कोई नौकरी नहीं की. सीरियल से हटाकर संसद पर ध्यान लगाएं, महिलाओं के संबल हेतु अहम बिल पास कराएं.”

