बसपा अध्यक्ष मायावती ने पार्टी में टिकट वितरण को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के टिकट का फैसला केवल वही करेंगी और इसमें आकाश आनंद की कोई भूमिका नहीं होगी। मायावती के इस बयान को पार्टी के भीतर शक्ति-संतुलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

