संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
शाहजहांपुर,जनपद में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई
इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और जनेश्वर मिश्र के विचारों एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की गई इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश यादव,पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, सपा नेता अनवर अली,सपा के प्रदेश सचिव विजय सिंह,सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद,सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी,सपा के महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल,सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
शाहजहांपुर सपा कार्यालय पर मनाई गई जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि
Leave a Comment

