संभल (बहजोई) 17 अप्रैल 2026: जनपद संभल के कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण जन जागरण एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जमीनी स्तर पर व्यापक समर्थन के लिए आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
जिसमें श्रीमती दुर्गा टंडन साहित्यकार / कवियत्री एवं शिक्षिका तथा समाज सेविका संगीता भार्गव एवं डॉ सचिन सक्सेना मेमोरियल हेल्थ केयर और एजुकेशन सोसाइटी की प्रमुख डॉ ऋतु सक्सेना के द्वारा प्रेस वार्ता में प्रतिभाग किया गया
प्रेस वार्ता के अंतर्गत श्रीमती साहित्यकार/ कवियत्री एवं शिक्षिका श्रीमती दुर्गा टंडन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल राजनीतिक आरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को नेतृत्व एवं निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि होगी, जिससे नीति-निर्माण में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को और अधिक प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह अधिनियम लैंगिक समानता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में महिलाओं की भूमिका को लेकर स्थापित रूढ़िवादी धारणाओं में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगा तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मविश्वास एवं प्रेरणा प्रदान करेगा। इस क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, राष्ट्रीय महिला कोष, उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना, 181 महिला हेल्पलाइन, सुकन्या समृद्धि योजना सहित उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, विधवा पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन जैसी विभिन्न योजनाएँ प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ किया गया है, जिससे उन्हें समाज में समान अवसर एवं अधिकार प्राप्त हो रहे हैं।
और उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है महिलाओं के उत्थान के लिए देश के माननीय प्रधानमंत्री जी ने इस अधिनियम को लागू किया है उन्होंने कहा नारी देश की महाशक्ति है।
डॉ ऋतु सक्सेना ने कहा कि नारी को अपनी शक्ति को स्वयं पहचानना चाहिए और अपनी पहचान को स्वयं बनाना चाहिए और उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी मातृ शक्ति के साथ अपनी चेतना को जलाते हुए देश निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
उन्होंने कहा कि इस अमृत काल में महिलाएं आगे बढ़ चढकर कर साथ दें और उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य का भी प्रत्येक दशा में ध्यान रखें।
समाजसेविका श्रीमती संगीता भार्गव ने कहा कि महिलाओं को घर से निकलकर अपनी पहचान को बनाना है और जो दायित्व महिलाओं को दिए हैं उनका जिम्मेदारी के साथ महत्व निभाना है उसका भी ध्यान महिलाओं के द्वारा रखा जाए और उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने देश निर्माण में आगे बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्र भूषण,जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस महेश कुमार, श्रीमती निधि पटेल डीपीआरसी रिसोर्स सेंटर की मैनेजर एवं समस्त पत्रकार बंधु सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिला शक्ति सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संभल में नारी शक्ति वंदन अभियान पर प्रेस वार्ता, महिला सशक्तिकरण पर जोर
Leave a Comment

