By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बिसौली तहसील के सुरैनी पापड़ी गांव में मेंथा कारोबारी भाइयों की टैंक में जहरीली गैस से मौत का मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बिसौली तहसील के सुरैनी पापड़ी गांव में मेंथा कारोबारी भाइयों की टैंक में जहरीली गैस से मौत का मामला
उत्तर प्रदेशराज्य

बिसौली तहसील के सुरैनी पापड़ी गांव में मेंथा कारोबारी भाइयों की टैंक में जहरीली गैस से मौत का मामला

Amarkesadmin
Last updated: June 7, 2026 3:07 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने सुरैनी पापड़ी गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की, शोक संवेदना व्यक्त की।
#कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एसडीएम बिसौली से फोन पर वार्ता कर मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने को कहा
#कांग्रेस मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है -अजीत यादव

बदायूँ। 6जून। मेंथा कारोबारी भाइयों की टैंक में जहरीली गैस से मौत की खबर मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव कांग्रेसजनों के साथ बिसौली तहसील के सुरैनी पापड़ी गांव पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एसडीएम बिसौली से फोन पर वार्ता कर मृतकों के परिजनों को पारिवारिक आर्थिक सहायता देने को कहा। उन्होंने एसडीएम से तत्काल मृतक आश्रितों से मिलकर कृषक दुर्घटना बीमा , पारिवारिक लाभ योजना और विधवा पेंशन देने के अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल सहायता दिलवाने की मांग की।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को मेंथा कारोबारी बट्टू सिंह के दो बेटों जयवीर यादव एवं राजेश यादव की मौत मेंथा टंकी की सफाई के दौरान हो गई।इस दौरान बेहोश हुए उनके तीसरे बेटे मनवीर यादव का इलाज मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है।
इतनी दुखद त्रासद घटना से दुखी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुशीला कोरी, जिला उपाध्यक्ष बफ़ाती मियां, जिला सचिव राजीव पटेल,सुरेंद्र सिंह समेत अन्य कांग्रेस जनों के साथ शनिवार को दोपहर 01बजे बिसौली तहसील के सुरैनी पापड़ी गांव पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करने मृतकों के आवास पर गए।उन्होंने मृतकों के पिता बट्टू सिंह एवं अन्य परिजनों का दुःख साझा किया । उन्हें ढांढ़स बंधाया।कांग्रेसियों ने मृतक जयवीर के दो छोटे बच्चों छह साल के रचित और चार साल के समर्थ से बात की। मृतक जयवीर , राजेश और अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रहे मनवीर की शादियां हो चुकी हैं। घटना से पूरा क्षेत्र मर्माहत है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में कांग्रेस पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आगे इस तरह की घटनाएं न हों इसके लिए सरकार और प्रशासन को मेंथा कारोबारियों का अभियान चलाकर प्रशिक्षण कराना चाहिए। उन्होंने इतनी बड़ी त्रासद घटना पर सरकार और प्रशासन की ओर से अब तक कोई सहायता घोषित न किए जाने को संवेदनहीनता करार दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पीड़ितों से सत्ताधारी पार्टी भाजपा के किसी पदाधिकारी द्वारा मिलकर शोक संवेदना व्यक्त न करने पर कहा कि जनपदइन भाजपा पीड़ितों के साथ खड़ी नहीं दिखाई देती।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ितों को सहायता दिलवाने को संघर्ष करेगी।

रुदायन के शिव मंदिर में धार्मिक महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्भल जनपद को ₹568.989 करोड़ की 66 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
मुख्यमंत्री का बयान: गाय के मुद्दे पर जताई चिंता
मुरादाबाद में 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
एसआईआर को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सुप्रीम कोर्ट का आसान भाषा में फैसला
Next Article मुलाकात के बहाने बुलाया, फिर हत्या कर शव बुलंदशहर में फेंका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?