सहसवान विधानसभा के ग्राम पंचायत रियोनाई स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के प्रस्तावित स्थानांतरण को निरस्त कराया जाना क्षेत्र की जनता की एक बड़ी जीत है!यह सफलता जनभावनाओं को मजबूती से उठाने और निरंतर प्रयासों का परिणाम है!
मा. सदस्य विधान परिषद श्री वागीश पाठक जी ने क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मा. केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को पत्र लिखकर बैंक शाखा को यथास्थान बनाए रखने का आग्रह किया! उनके प्रभावी प्रयासों और वित्त मंत्रालय की सकारात्मक पहल से जनता की मांग को स्वीकार किया गया!!
इसके लिए मा. केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद, जिन्होंने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक निर्णय लिया!
* यह निर्णय एक संदेश देता है कि जब नेता जनता के हित का संकल्प लेता है, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती!जनसेवा केवल वादों से नहीं, बल्कि परिणामों से सिद्ध होती है***
मा. एमएलसी श्री वागीश पाठक जी के नेतृत्व में जनहित सर्वोपरि है, और क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा!!
जनता का विश्वास • जनहित का संकल्प • विकास के प्रति प्रतिबद्धता

