आवास पर आगमन हुआ! उन्होंने स्नेहपूर्वक भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया! उनका यह आत्मीय व्यवहार भारतीय जनता पार्टी की उस गौरवशाली कार्यकर्ता परंपरा का प्रतीक है, जहाँ वरिष्ठजनों का सम्मान सर्वोपरि माना जाता है!!
पूरनलाल जी मेरे बहुत पुराने साथी रहे हैं वर्षों से उनका संगठन के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता और निरंतर परिश्रम मैंने निकट से देखा है! उनके संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा ने उन्हें आज इस महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुँचाया है!!
उनके स्नेहपूर्ण शब्द मेरे लिए भावुक करने वाले थे! उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण पड़ाव पर मेरा मार्गदर्शन और आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होता रहा है। यह मेरे लिए किसी भी सम्मान से बढ़कर है!
मेरा आशीर्वाद और शुभकामनाएँ सदैव पूरनलाल जी के साथ हैं! मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे अपनी कर्मठता, विनम्रता और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर क्षेत्रीय अध्यक्ष के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी के संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे!!

