उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी, सपा और कांग्रेस समेत सभी दल जीत हासिल करने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटे हैं। इस बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को बहुत सोच समझकर मंच से बोलने की सलाह दी है। उनका कहना कि सपा नेता ऐसा कुछ ना बोले दें जिसका बीजेपी लाभ उठा ले।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने मंच से कहा- ‘ यूपी विधानसभा चुनाव में बहुत कम दिन बचे हैं। बस टिकट तय करना है। हमें बहुत सोच समझकर अब बोलना होगा। छोटे बड़े नेताओं की एक पर्चा छपवाकर देंगे। छोटे और बड़े नेताओं के लिए। पर्चे में छपवाकर देंगे कि यही बोलना है। इसके अलावा कुछ नहीं बोलना।’

