By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: लखनऊ में मौसम का कहर: डिप्टी सीएम की फ्लाइट तीन बार लैंडिंग फेल, भोपाल डायवर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राष्ट्रिय > लखनऊ में मौसम का कहर: डिप्टी सीएम की फ्लाइट तीन बार लैंडिंग फेल, भोपाल डायवर्ट
राष्ट्रिय

लखनऊ में मौसम का कहर: डिप्टी सीएम की फ्लाइट तीन बार लैंडिंग फेल, भोपाल डायवर्ट

Amarkesadmin
Last updated: May 4, 2026 7:11 am
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

लखनऊ: Lucknow Airport Flight Diversion: यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की फ्लाइट खराब मौसम की वजह से डायवर्ट करनी पड़ी है। वह दिल्ली से लखनऊ आ रहे थे लेकिन 3 बार लखनऊ एयरपोर्ट पर असफल लैंडिंग के बाद विमान को भोपाल भेजा गया और दोनों डिप्टी सीएम भोपाल में सुरक्षित उतरे।

क्या है पूरा मामला?

खराब मौसम के चलते दोनों डिप्टी CM की फ्लाइट डायवर्ट की गई और भोपाल में लैंडिंग हुई। दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट को खराब मौसम के कारण डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे।

लखनऊ एयरपोर्ट पर तीन बार लैंडिंग का प्रयास विफल होने के बाद विमान को भोपाल भेजा गया। दोनों डिप्टी सीएम भोपाल में सुरक्षित उतर गए हैं। लखनऊ में तेज हवाओं और खराब विजिबिलिटी के चलते लैंडिंग नहीं हो सकी।

इससे पहले इंडिगो उस वक्त चर्चा में आया था, जब सिविल एविएशन मिनिस्टर ने फरवरी 2026 में संसद में इस बात की जानकारी दी थी कि 50 फीसदी विमानों में बार-बार खराबी आ रही है। सरकार ने बताया था कि पिछले साल जनवरी से छह निर्धारित एयरलाइनों के 754 विमानों की जांच की गई, जिसमें 377 विमान ऐसे मिले, जिनमें  बार-बार खराबी आ रही थी। इंडिगो के सबसे ज्यादा विमानों की जांच हुई थी।

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सदन को लिखित जवाब में बताया था कि 3 फरवरी तक इंडिगो के 405 विमानों का विश्लेषण किया गया, जिनमें से 148 में बार-बार होने वाली खराबी पाई गई।

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 267 विमानों की जांच की गई थी, जिसमें 191 में खराबियां मिलीं। एयर इंडिया के 166 विमानों में से 137 में खराब मिली और स्पाइसजेट के 43 विमानों में 16 में बार-बार होने वाली खराबी मिली। गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में विमानों से जुड़े तमाम मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें या तो विमानों को डायवर्ट किया गया या कैंसल किया जा चुका है।

राहुल के धरने पर मंत्री जितेंद्र सिंह का पलटवार
Rohini Acharya का BJP और Nitish Kumar पर तीखा हमला
“न्याय सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं होना चाहिए जो मुकदमे का खर्च उठा सकते हैं” — CJI सूर्यकांत
AAP में बड़ी टूट का दावा: राघव चड्ढा समेत दो-तिहाई सांसदों के BJP में जाने की खबर
विदेश मंत्री से सौजन्य भेंट, शुभ विवाह समारोह हेतु आमंत्रण स्वीकार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नोबेल शांति पुरस्कार की रेस में भारत का असली ‘पैडमैन’, अक्षय कुमार बना चुके फिल्म
Next Article सिसौना ब्लॉक के सामने भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?