By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: नोबेल शांति पुरस्कार की रेस में भारत का असली ‘पैडमैन’, अक्षय कुमार बना चुके फिल्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > मनोरंजन > फ़िल्मी जगत > नोबेल शांति पुरस्कार की रेस में भारत का असली ‘पैडमैन’, अक्षय कुमार बना चुके फिल्म
फ़िल्मी जगतमनोरंजन

नोबेल शांति पुरस्कार की रेस में भारत का असली ‘पैडमैन’, अक्षय कुमार बना चुके फिल्म

Amarkesadmin
Last updated: May 4, 2026 3:05 am
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

अक्षय कुमार ने सामाजिक मुद्दों पर बेस्ड कई फिल्में बनाई हैं और रियल लाइफ हीरोज की कहानी पर्दे पर उतारी है, जिन्हें दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। अब तक वह ‘मिशन मंगल’ से लेकर ‘एयरलिफ्ट’, ‘रुस्तम’ और ‘गोल्ड’ सहित कई ऐसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिनकी कहानी सच्ची घटना पर आधारित थी। अक्षय की ऐसी ही फिल्मों में से एक ‘पैडमैन’ भी है, जो 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ राधिका आप्टे लीड रोल में थीं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल थी। अक्षय कुमार और राधिका आप्टे स्टारर ये फिल्म भारत में महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले सामाजिक उद्यमी अरुणाचलम मुरुगनाथम की बयोग्राफी है, जिन्हें रियल लाइफ ‘पैडमैन’ कहा जाता है। अब मुरुगनाथम ने एक और बड़ा उपलब्धि हासिल की है। पैडमैन के नाम से मशहूर मुरुगनाथम के अनुसार, उन्हें साल 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

तमिलनाडु के छोटे से गांव से निकलकर सबसे प्रतिष्ठित सम्मान तक

ये उपलब्धि सिर्फ मुरुगनाथम के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बड़ी बात है। मुरुगनाथम तमिलनाडु के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं और अपने गांव से निकलकर उन्होंने सामाजिक उद्यमी के तौर पर अपनी पहचान बनाई और अब दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान के लिए नॉमिनेशन हासिल करने तक का उनका ये सफर वाकई प्रेरणादायक है। वहीं इस खबर के सामने आते ही अरुणाचलम मुरुगनाथम और उनकी जर्नी एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

क्या बोले अरुणाचलम मुरुगनाथम?

एएनआई से बात करते हुए अरुणाचलम मुरुगनाथम ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपना नाम भेजे जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा- ‘पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। नोबेल पुरस्कार के लिए कोई भी व्यक्ति खुद ही अपना नाम नहीं भेज सकता और न ही आपका परिवार या दोस्त ऐसा कर सकते हैं। बल्कि, किसी तीसरे पक्ष का नामांकन करना होता है। पुडुचेरी के अरविंद आई हॉस्पिटल के एक डीन और वहां काम कर रही अमेरिकी टीमों ने मिलकर मेरा नाम नोबेल समिति को भेजा था, जिसे 24 घंटे के अंदर ही स्वीकार कर लिया गया। मुझे सच में बहुत गर्व महसूस हो रहा है।’

नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए नामित उम्मीदवार

नोबेल शांति पुरस्कार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 2026 के लिए कुल 287 उम्मीदवारों को नॉमिनेट किया गया है। इनमें से 208 व्यक्ति और 79 संगठन शामिल हैं। अरुणाचलम मुरुगनाथम की बात करें तो वह ग्रामीण भारत की महिलाओं के लिए सस्ते सैनिटरी पैड उलब्ध कराने का अभियान चलाकर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने एक कम लागत वाली मशीन से पैड तैयार किए और सस्ते दाम पर इन पैड्स को ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं तक पहुंचाने का काम किया। उनकी कहानी से प्रेरित होकर 2017 में अक्षय कुमार ने फिल्म बनाई ‘पैडमैन’, जिसे बेस्ट फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार गंगा में प्रवाहित, सनी और बॉबी समेत परिवार रहा मौजूद
विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ बनाया ‘विश्व रिकॉर्ड’, लिख डाला नया इतिहास
अंतिम श्रद्धांजलि में खुलासा: धर्मेंद्र की अधूरी ख्वाहिश और उर्दू शायरी का जुनून
बिग बॉस 19 का फिनाले आज, कौन बनेगा विनर? जानें कब और कहां देख पाएंगे सलमान खान का शो
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article वेस्ट एशिया संकट से लेदर-फुटवियर इंडस्ट्री पर डबल मार! कच्चा माल 60% तक महंगा, सरकार से ड्यूटी छूट की मांग
Next Article लखनऊ में मौसम का कहर: डिप्टी सीएम की फ्लाइट तीन बार लैंडिंग फेल, भोपाल डायवर्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?