आम आदमी पार्टी (AAP) संसदीय दल में टूट सामने आई है. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दो तिहाई सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है. संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने शुक्रवार को कहा, “हमने यह फैसला किया है कि हम, यानी राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में मिला लेंगे.”
राघव चड्ढा ने कहा, “जिस AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने रास्ते से भटक गई है. अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है. मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं… हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था.”

