By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: विवेकानंद यूथ अवार्ड का विस्तार: अब पर्यावरण और जल संरक्षण में उत्कृष्ट युवाओं को मिलेगा सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > विवेकानंद यूथ अवार्ड का विस्तार: अब पर्यावरण और जल संरक्षण में उत्कृष्ट युवाओं को मिलेगा सम्मान
उत्तर प्रदेशराज्य

विवेकानंद यूथ अवार्ड का विस्तार: अब पर्यावरण और जल संरक्षण में उत्कृष्ट युवाओं को मिलेगा सम्मान

Amarkesadmin
Last updated: January 13, 2026 2:03 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

लखनऊ। स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवेकानंद यूथ अवार्ड को लेकर बड़ा एलान किया।

उन्होंने कहा कि अब यह पुरस्कार केवल खेल और सामाजिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तर पर विवेकानंद युवा पुरस्कार भी वितरित किए।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत 21 करोड़ रुपये की लागत से पांच मल्टीपर्पज हाल का लोकार्पण किया। इनमें लखनऊ में दो, हरदोई, कन्नौज व सहारनपुर में एक-एक हाल बनाए गए हैं।

26 करोड़ रुपये की लागत वाले तीन ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास भी किया। यह स्टेडियम सुलतानपुर, कासगंज व फतेहपुर में बनाए जाएंगे। बड़ी संख्या में आए युवक व महिला मंगल दलों को संबोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

प्रदेश के प्रत्येक गांव में चेकडैम, अमृत सरोवर, पुराने कुओं के पुनरुद्धार और अतिक्रमण से मुक्त कराई गईं प्राचीन नदियों के संरक्षण में युवाओं की भागीदारी निर्णायक होगी। इसी आधार पर भविष्य में राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार अपनी सदस्य संख्या के अनुसार पौधारोपण करे। आगामी वन महोत्सव के दौरान प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें युवक व महिला मंगल दलों की भूमिका अहम होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गांव स्तर पर खेल मैदान, विकासखंड में मिनी स्टेडियम और जिलों में बड़े स्टेडियम निर्माण के साथ युवाओं को नशामुक्ति, टीमवर्क और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड की चयन प्रक्रिया में खेल उपलब्धियों के साथ-साथ जल संरक्षण, नदी-कुआं पुनरुद्धार और पौधारोपण जैसे कार्यों की तकनीकी व भौतिक निगरानी भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ‘युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ मंत्र के साथ युवाओं को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को वैश्विक मंच पर भारत की सनातन संस्कृति का प्रतिनिधि बताते हुए नमन किया और जीजाबाई मां साहिब की जयंती पर राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति के योगदान को स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि “उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत” आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक मंत्र है-लक्ष्य पर एकाग्रता, संकल्प में दृढ़ता और कर्म में निरंतरता से ही सफलता संभव है। मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरियों, उद्योग निवेश, ओडीओपी, स्टार्टअप, स्मार्टफोन-टैबलेट वितरण और सीएम युवा जैसी योजनाओं का उल्लेख किया।

कहा कि यूपी में इलेक्ट्रानिक्स व मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी हिस्सेदारी, बेहतर कानून-व्यवस्था और पर्यटन विस्तार से नए रोजगार बने हैं। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर दोहराया.. कर्फ्यू न दंगा अब यूपी में सब चंगा है। निवेश भी आ रहा है और पर्यटन भी बढ़ रहा है।

इससे पहले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वामी विवेकानंद का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने मां भारती के झंडे को कभी झुकने नहीं दिया। आज के युवाओं को उनका चरित्र पढ़ना चाहिए। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति के मंत्र को दोहराया और युवाओं से कहा कि एक विचार को अपना लक्ष्य बना लो सफलता कदम चूमेगी। इस मौके पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डा. नीरज बोरा व ओपी श्रीवास्तव उपस्थित थे।

व्यक्तिगत श्रेणी में इन युवाओं को मिला पुरस्कार-

  • अभिनीत कुमार मौर्य-हरदोई
  • महिका खन्ना-शाहजहांपुर
  • प्रणव द्विवेदी-गोरखपुर
  • शिखा सहलोत–गाजियाबाद
  • अभिषेक पांडेय-मऊ
  • सचिन गौरी वर्मा-गोरखपुर
  • संजना सिंह-बरेली
  • मार्तंड राम त्रिपाठी-गोरखपुर
  • साक्षी झा-गाजियाबाद
  • दिव्यांश टंडन-मेरठ

युवक मंगल दल-

  • संतकबीर नगर-विकास खंड व ग्राम पंचायत सेमरियावां-रिजवान मुनीर
  • बिजनौर-विकास खंड नूरपुर व ग्राम पंचायत शहदपुरगुलाल-घनश्याम सिंह
  • शाहजहांपुर- विकास खंड भावलखेड़ा व ग्राम पंचायत चौधेरा-इंद्रजीत लोधी-आशीष

महिला मंगल दल-

  • बिजनौर-नहटौर विकास खंड-बसेड़ाखुर्द ग्राम पंचायत- दामिनी
  • फिरोजाबाद-अरांव विकास खंड- अकबरपुर सराय ग्राम पंचायत-शिवानी चंदेल-अंजली चंदेल
  • संतकबीर नगर-सांथा विकास खंड- पसाई ग्राम पंचायत- सुमन कुमारी-राधिका
  • ऐन मौके पर बदले गए दो नाम, एक को अखिलेश ने किया सम्मानित

प्रदेश सरकार ने व्यक्तिगत श्रेणी के दो पुरस्कार विजेताओं के नाम ऐन मौके पर बदल दिए। लखनऊ के अवधेश कुमार व देवरिया के देवानंद राय को पुरस्कार के लिए पहले चिह्नित किया गया था, बाद में इनके नाम कट गए।

अवधेश ने बताया कि उनके पास पुरस्कार प्राप्त करने के लिए पत्र भी आया था किंतु सोमवार सुबह नाम कट गया। अवधेश कुमार साहू इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास पहुंचा और अपनी पीड़ा बताई। सपा मुखिया ने साहू को 51 हजार रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने पुरस्कार सूची में हेराफेरी पर निंदा की है।

सहसवान में शिक्षकों को बांटे गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड
संविदा कर्मचारियों के समर्थन में अनशन
मथुरा में दर्दनाक नाव दुर्घटना, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, प्रशासन मौके पर
बिजली मंत्री के गांव में 3 दिन से अंधेरा, सबस्टेशन पर कर्मचारी नदारद
वामा सारथी के तत्वाधान में पुलिस परिवारों हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सीमा विस्तार वाले शहरी क्षेत्रों के विकास पर 900 करोड़ रुपये
Next Article कुलदीप सिंह गुनावत: एक प्रेरणादायक IPS अधिकारी की कहानी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?