By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: CM योगी ने कहा- यूपी में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी की निगरानी के द‍िए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > CM योगी ने कहा- यूपी में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी की निगरानी के द‍िए निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

CM योगी ने कहा- यूपी में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी की निगरानी के द‍िए निर्देश

Amarkesadmin
Last updated: March 11, 2026 2:11 am
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आगामी पर्व-त्योहारों, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने हालिया वैश्विक परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में पेट्रोल- डीजल की उपलब्धता जानने के बाद कहा कि प्रदेश में कहीं भी पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है। आपूर्ति और वितरण सामान्य है। अधिकारियों से कहा कि कहीं भी किसी प्रकार की घबराहट या कृत्रिम संकट की स्थिति न बनने पाए।

सीएम ने खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारी फील्ड में उतर कर निरीक्षण करते रहें। जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

वहीं चैत्र नवरात्र की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि देवीपाटन मंदिर (बलरामपुर), शाकुंभरी देवी (सहारनपुर), मां विंध्यवासिनी धाम (मिर्जापुर), ललिता देवी (सीतापुर) सहित प्रमुख शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। अयोध्या में 27 मार्च को श्रीरामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, पेयजल, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था की जाए। पुलिस भीड़ प्रबंधन और फुट पेट्रोलिंग की कार्ययोजना लागू करे। वहीं 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या और मथुरा आगमन प्रस्तावित है। सभी प्रोटोकॉल व्यवस्थाएं समय से की जाएं। बैठक में सभी मंडलायुक्त, डीएम, एडीजी (जोन), पुलिस आयुक्त, आईजी (रेंज), एसपी सहित शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

21 मार्च तक का समय संवेदनशील

सीएम ने कहा कि 13 मार्च को अलविदा की नमाज के बाद 14-15 मार्च को सब-इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा है। वहीं 20-21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाए जाने की संभावना है। यह अवधि कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है, लिहाजा पूरी सतर्कता बरती जाए। किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति न दी जाए। समाज-विरोधी अथवा राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।

परीक्षा में रहें पुख्ता बंदोबस्त

उन्होंने एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि अभ्यर्थियों के अन्य जिलों से आने की संभावना को देखते हुए प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा की शुचिता, और गोपनीयता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। इंटेलिजेंस तंत्र पूरी तरह सक्रिय और सतर्क रहे। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना का तत्काल खंडन किया जा सके। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर पीआरवी-112 अनिवार्य रूप से तैनात रहे।

मोहन भागवत के बयान पर मायावती का पलटवार
उर्वरक उपलब्धता पर कृषि विभाग की बैठक
विश्व जनसंख्या दिवस पर मंडलीय चिकित्सालय में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित
बहजोई में संभल डीएम ने बैठक में भाग लिया
यूपी में AI के इस्तेमाल से पुलिस पकड़ेगी धर्मांतरण रैकेट! सोशल मीडिया पर रहेगा सख्त पहरा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article किसी नई परंपरा की अनुमति नहीं, सीएम योगी का ईद-नवरात्र को लेकर अफसरों को सख्त निर्देश
Next Article जनगणना-2027 की तैयारियां हुईं तेज, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?