बदायूं में मंगलवार को सदर तहसील क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने एक राजस्व लेखपाल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पैतृक संपत्ति के प्रपत्रों में वारिसान दर्ज करने के बदले रिश्वत मांगने के मामले में की गई। आरोपी लेखपाल के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

