By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: सीमा विस्तार वाले शहरी क्षेत्रों के विकास पर 900 करोड़ रुपये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > सीमा विस्तार वाले शहरी क्षेत्रों के विकास पर 900 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेशराज्य

सीमा विस्तार वाले शहरी क्षेत्रों के विकास पर 900 करोड़ रुपये

Amarkesadmin
Last updated: January 13, 2026 1:47 am
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

लखनऊ। प्रदेश सरकार नगरीय निकायों में सीमा विस्तार वाले नए इलाकों में सड़क, नाली, नाला, स्ट्रीट लाइट, पार्क जैसी मूलभूत सुविधाएं देने के लिए करीब 900 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

नगर विकास विभाग वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इन पैसों की मांग करने की तैयारियों में जुट गया है। नगर पंचायतों में करीब 340 करोड़ और सीमा विस्तार होने वाले क्षेत्रों में लगभग 562 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर करने के लिए शहरी आबादी को 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 से 50 प्रतिशत करने का सुझाव दिया गया है। इसी आधार पर शहरी आबादी को बढ़ाने का काम चल रहा है। प्रदेश में मौजूदा समय 762 नगरीय निकाय हैं।

प्रदेश में नई नगर पंचायतें बनाने के साथ ही नगर निगमों और पालिका परिषदों का सीमा विस्तार किया गया है। इसलिए विस्तार वाले ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी मानक के आधार पर विकास के काम कराए जाने हैं।

नगर विकास विभाग के उच्चाधिकारियों की पिछले दिनों एक बैठक हुई थी। इसमें शहरी क्षेत्र में आए नए गांवों में विकास के लिए और बजट की जरूरत बताई गई थी।

पिछले वित्तीय वर्ष में नए क्षेत्रों में काम कराने के लिए 800 करोड़ रुपये दिए गए थे, लेकिन जरूरत के आधार पर अभी भी सभी क्षेत्रों में काम नहीं हो पाए हैं। नए वित्तीय वर्ष के लिए बजट में इसके अलावा भी अन्य कामों के लिए कई जरूरी प्रविधान किए जा रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाया स्टे
भाकियू के नवनियुक्त जिला महासचिव मजाहिर अली का बीजेपी जिला मंत्री चौधरी पुत्तन आजाद ने दिया स्वागत
अनुष्का पाल हत्याकांड: डेढ़ महीने बाद पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
संभल में सपा का विरोध, बढ़ती कीमतों पर कार्रवाई की मांग
दीनता में की गई भक्ति ही करा सकती है कृष्ण प्राप्ती आचार्य ऋतुपर्ण
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 13 जनवरी 2025 : आज लोहड़ी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त का समय
Next Article विवेकानंद यूथ अवार्ड का विस्तार: अब पर्यावरण और जल संरक्षण में उत्कृष्ट युवाओं को मिलेगा सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?