सम्भल- जिलाधिकारी के दिशानिर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आयोजित आत्म रक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत आज दिनांक 24.2.2026 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रजपुरा व गोविंद बल्लभ पंत उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे कि वह विपरीत परिस्थितियों में विरोधी का सामना करने में सक्षम हों। प्रशिक्षक सुरेश कुमार व महिला खिलाड़ी श्रष्टि, रितेश, व ब्रजेश ने छात्राओं को टर्निंग हाई किक, फेस किक, कट की ट्रेनिंग दी। सुरेश कुमार ने बताया कि सभी छात्राएं बड़ी ही लगन से मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रही हैं। तथा दिन प्रतिदिन खुद को मजबूत महसूस कर रही हैं। तथा मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण से बालिकाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्र भूषण ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिले के जूनियर हाई स्कूल व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है l छात्राओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, छात्रवृति , मुख्यमंत्री बाल सेवा आदि चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया, जिससे बालिकाओं/ महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी और पात्र महिलाओं/बालिकाओं को योजनाओं का लाभ मिल सके l

