बिसौली। संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में विद्यालय वार्षिक उत्सव एवं विद्यालय गृह कार्य पुस्तिका का भव्य विमोचन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय एवं ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथियों ने विद्यालय का भ्रमण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, बच्चों के प्रस्तुतीकरण को देखा तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
वार्षिकोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने अत्यंत सराहा। टी.एल.एम. पार्क में दी गई “अखंड भारत” विषयक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप धनराशि प्रदान की गई। रोटरी आई हॉस्पीटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल द्वारा पूर्व परीक्षण के उपरांत कमजोर दृष्टि वाले छात्र-छात्राओं को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। माह फरवरी 2026 का शत-प्रतिशत उपस्थिति पुरस्कार मनोज कुमार यादव फॉरेस्ट ऑफिसर, बिसौली द्वारा प्रदान किया गया। ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक ने विद्यालय तक गांव के बाहर से 120 मीटर सीसी सड़क निर्माण तथा मिड-डे मील शेड में टाइलीकरण कराने का आश्वासन दिया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने हर्रायपुर विद्यालय को क्षेत्र का आदर्श विद्यालय बताते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों की सफलता प्रधानाध्यापक एवं उनकी टीम के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा “ये बच्चे ही राष्ट्र के भविष्य के कर्णधार हैं।
संविलियन विद्यालय हर्रायपुर का वार्षिक उत्सव एवं गृह कार्य पुस्तिका विमोचन
Leave a Comment

