आरोप – थानाध्यक्ष मोहित चौधरी पर, गाय के अवशेष को भैंस का अवशेष बताया ।
सम्भल / जनपद के असमोली थाना क्षेत्र में सेंधरी गांव के पास एक पालतू गाय का कटा हुआ सिर बरामद होने की घटना सामने आई है। घटना सेंधरी निवासी प्रशांत कुमार की गाय उनके घर के आंगन से चोरी हो गई थी, जिसका कटा हुआ सिर 24 घंटे बाद गांव निवासी श्रीपाल के खाली प्लॉट में मिला है।
पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर विश्व हिंदू रक्षा संगठन व ग्रामीण एकत्र हुए बहजोई मुख्यालय पर पहुंचे , जहां पुलिस कप्तान कृष्ण कुमार बिश्नोई के कार्यालय पहुंचे जिसके बाद लिखित शिकायती पत्र दिया है। असमोली पुलिस पर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायती पत्र दिया है । आरोप है कि गाय चोरी होने गौकशी के संम्बन्ध मैं बताया गया है कि विकास कुमार सुपुत्र मुकेश सिंह ग्राम सैंधरी थाना असमौली जनपद सम्भल दिनांक नौ फरवरी की रात्रि को समय लगभग 9 बजे इनके घेर से लाल रंग की गाय चोरी हुई थी, दस फरवरी को शाम लगभगसात बजे गाय का अवशेष सर विकास कुमार के घेर के आगे डाल दिया । विकास कुमार के द्वारा गाय चोरी होने व गाय के अवशेष मिलने की सूचना संम्बन्धित थाने को दी गई थी, थाने की पुलिस ने मौके पंहुच कर,गाय का अवशेष गांव के मौजूदा लोगो के सामने जांच के लिए अपने साथ ले गए जिसके फोटो तथा विडियो विकास कुमार के पास मौजूद है ।जब विकास कुमार व ग्रामवासी थाने पंहुचे तो थाना अध्यक्ष असमौली व सी० ओ० कुलदीप सिंह के द्वारा गाय के अवशेष को भैंस का अवशेष बताया गया । थानाध्यक्ष मोहित चौधरी असमौली व सी० ओ० कुलदीप सिंह के बयान से समस्त ग्राम वासियो में भारी रोष व्याप्त है , संगठन के लोगों ने संभल के कप्तान से उक्त प्रकरण में गाय के अवशेष की निसपक्ष जांच मांग की है, पुलिस ने कटे हुए अवशेषों को कब्जे में लिया।जांच पुलिस ने शव को दो-तीन दिन पुराना बताया है, जांच संगठन के हंगामे के बाद तेज कर दी गई है।

