संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम, वाछित व वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कलान के कुशल नेतृत्व में थाना कलान पुलिस टीम को बडी सफलता प्राप्त हुई है ।
संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 03.07.2026 को थाना कलान, जनपद शाहजहाँपुर पर वादी मुकदमा मोरपाल पुत्र शिवराज निवासी गोविन्द नगला थाना उसहैत जिला बदायूं के प्रा0 पत्र बावत अभियुक्तगण 1. जयवीर पुत्र छत्तर 2.अरविन्द पुत्र जयवीर 3. गोविन्द पुत्र जयवीर 4. लक्ष्मी पत्नी जयवीर निवासीगण ग्राम बिरिया थाना कलान जिला शाहजहाँपुर 5. विपिन पुत्र गिरीश निवासी ग्राम वाराकलां थाना कलान जनपद शाहजहांपुर 6. बैंक मैनेजर बैंक ऑफ बढौदा वाराकलां द्वारा वादी की भूमि गाटा सं0 418 रक्वा 0.898 हे0 मे से 0.298 हे0 का बैनामाशुदा भूमि पर पुनः फर्जी तरीके से 1,09,500 रु0 ऋण लेकर दोवारा बंधक करवा देने तथा सुनियोजित तरीके से वादी की भूमि हडपने की नियत से भूमि को एक लॉख रुपये मे सौदा कर देने तथा 80,000 रु0 लेकर विपिन उपरोक्त के नाम इकरारनामा करा देने एवं दोवारा लोन निकाल लेने तथा अभियुक्तगण द्वारा गाली गलौज कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध मे प्राप्त हुआ। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कलान पर मु0अ0सं0 210/26 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/115(2)/352/351(3)BNS पंजीकृत किया गया । विवेचना मे साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुये अभियुक्त जयवीर पुत्र छत्तर निवासी ग्राम बिरिया थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर को आज दिनांक 31.07.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जयवीर पुत्र छत्तर निवासी ग्राम बिरिया थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 65 वर्ष आँधीदेई मोड पर समय करीब 10.37 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त जयवीर उपरोक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
थाना कलान पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Leave a Comment

