By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से होगा जनकल्याण अभियान का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से होगा जनकल्याण अभियान का शुभारंभ
उत्तर प्रदेशराज्य

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से होगा जनकल्याण अभियान का शुभारंभ

Amarkesadmin
Last updated: June 4, 2026 2:03 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान की तैयारियों की प्रभारी मंत्री जी ने की समीक्षा

5 जून से 21 जून तक जनपद में आयोजित होंगे नौ प्रमुख कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम”अभियान के साथ होगा

शुभारंभ
सम्भल (बहजोई), 04 जून 2026
आज मा. प्रभारी मंत्री जी/ उ.प्र. सरकार के सहकारिता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जे.पी.एस. राठौर का जनपद सम्भल भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा. प्रभारी मंत्री द्वारा कलक्ट्रेट सभागार, बहजोई में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान की तैयारियों के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में कलक्ट्रेट परिसर में मा. प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात आईसीडीएस विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। इसके उपरांत जनपद में नव चयनित 185 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
मा. प्रभारी मंत्री जी का जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद एवं कृषि विभाग द्वारा तैयार किए गए श्रीअन्न उत्पाद भी उन्हें भेंट किए गए। साथ ही भगवान विष्णु की चतुर्भुज स्वरूप वाली प्राचीन बेरनी मंदिर की प्रतिमा की प्रतिकृति भी स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान की गई।
विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार राजू तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी का भी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित किए जाने वाले समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अभियान का मूल भाव “सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं सम्मान” रहेगा।
उन्होंने अवगत कराया कि अभियान का शुभारंभ 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के साथ होगा। इसके अंतर्गत अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, राजमार्गों, नदियों एवं नहरों के किनारे व्यापक वृक्षारोपण किया जाएगा तथा नागरिकों को भी पौधारोपण हेतु प्रेरित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद स्थापित किया जाएगा। साथ ही “सरकार आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत जनसमस्या समाधान शिविर भी लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 11 जून से 14 जून तक मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा 12/13 जून को मा. मुख्यमंत्री जी के संबोधन के उपरांत मा. प्रभारी मंत्री जी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। 14 जून से 16 जून तक जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले, 16 जून से 17 जून तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, 17 जून से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी तथा 18 जून से 19 जून तक प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने आगे बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिनके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं का निस्तारण एवं शासकीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
मा. प्रभारी मंत्री श्री जे.पी.एस. राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों में विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का सफल संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक गतिविधि का व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजन हो।
उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत अधिकाधिक वृक्षारोपण कराने तथा जनपद में सिटी फॉरेस्ट विकसित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने फलदार एवं छायादार पौधों के रोपण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।
“सरकार आपके द्वार” अभियान, मीडिया संवाद कार्यक्रम, जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेला एवं विकास प्रदर्शनी के संबंध में भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विकास प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के विजन डॉक्यूमेंट तथा शासन की प्रमुख योजनाओं को प्रदर्शित किए जाने पर विशेष बल दिया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं रात्रि चौपाल कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए मा. प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि समस्त उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रमों की निगरानी करें तथा रात्रि चौपालों में विकास कार्यों की जानकारी जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार राजू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़कवंशी, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी गुन्नौर विकास चन्द, उप जिलाधिकारी चन्दौसी नीतू रानी, उप जिलाधिकारी सम्भल निधि पटेल, क्षेत्राधिकारी चन्दौसी दीपक तिवारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

गर्म पानी, हीटर, वाई-फाई और घर जैसा बिस्तर… वाराणसी के बन रहे 26 हाईटेक रैन बसेरे, ठंड की नो टेंशन!
बदलता जेवर ।।
दुर्विजय शाक्य का ग्रह जनपद बदायूं में जोरदार स्वागत
उ0प्र0 दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम, 213 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
थाना उझानी पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय 15 किग्रा डोडा छिलका सहित गिरफ्तार किया गया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article होटल में भीषण आग, स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Next Article टीएमसी नेता के बयान से सियासी हलचल, रेजिनगर सीट को लेकर नया विवाद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?