सम्भल ( बहजोई) 25 जून 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार के जनपद लखीमपुर खीरी में स्थानांतरण होने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने रत्नेश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, लगन एवं दक्षता के साथ किया। उनके द्वारा जनपद में सांख्यिकीय एवं विकास संबंधी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने रत्नेश कुमार के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सौम्य व्यवहार, कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी गई।
अपने संबोधन में रत्नेश कुमार ने जनपद सम्भल में प्राप्त सहयोग एवं स्नेह के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि यहां का कार्यकाल उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला विकास अधिकारी राम आशीष द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर रामानुज, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा एवं जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार तथा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार को भावभीनी विदाई
Leave a Comment

