हापुड़
आयुक्त महोदय के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने प्रमुख गंगा घाट का दोबारा स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।
🔍 निरीक्षण के दौरान:
✅ सुरक्षा व्यवस्था
✅ बैरिकेडिंग
✅ पेयजल व्यवस्था
✅ साफ-सफाई
✅ प्रकाश व्यवस्था
✅ गोताखोरों की तैनाती
✅ श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।
🗣️ डीएम कविता मीना का स्पष्ट निर्देश:
“आयुक्त महोदय के निर्देशों के अनुसार सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी 24×7 फील्ड में मौजूद रहें।”
🚩 प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, सुरक्षित और व्यवस्थित कांवड़ यात्रा के लिए तैयार।

