संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
* दिनांक 07.02.2026 को मा० वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी की गरिमामयी उपस्थिति में विकास भवन सभागार में आयोजित हुई मा० सदन की बैठक ।
* मा० महापौर मा० सांसद लोकसभा, मा० सांसद राज्यसभा, मा० विधायक ददरौल, जिला सहकारी बैंक के मा० अध्यक्ष, कार्यकारिणी समिति के मा0 उप सभापति, कार्यकारिणी के समस्त मा० सदस्यगण व समस्त मा० पार्षदगण व नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किया गया प्रतिभाग।
* महानगर के चौमुखी विकास कार्यों हेतु सर्व सम्मति से पास किये गये प्रस्ताव ।
1. जैसा कि विदित है नगर निगम व मा० सदन के सदस्यों द्वारा जनहित की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये कार्यों को तेज गति से कराये जाने हेतु मा० सदन की बैठक समय-समय पर पर आयोजित की जाती है। इसी कम में आज दिनांक 07.02.2026 को मा० महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम द्वारा मा० सदन की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि मा० वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी की नगर निगम बोर्ड बैठक में गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में मुख्य रुप में मूल बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रारम्भिक अवशेष 5000.00 लाख व वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुमानित प्राप्तियां 42586.91 लाख (चार अरब पच्चीस करोड़ छियासी लाख इक्यानवे हजार) तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुमानित व्यय रुपये 41575.25 लाख (चार अरब पन्द्रह करोड पचहत्तर लाख पच्चीस हजार) के प्रस्ताव रखे गये, जो सर्व सम्मति से पारित किये गये। इसके अतिरिक्त बैठक में मा० पार्षदगण द्वारा अपने-अपने वाडों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने हेतु सड़क निर्माण कार्य, प्रकाश व जलापूर्ति की व्यवस्था को बेहतर रखने, स्वच्छता को बेहतर रखने हेतु आबादी के अनुसार कर्मचारियों की नियुक्ति, यातायात को सुगम बनाने हेतु सड़कों पर लोगों द्वारा कर रखे अतिक्रमण को मुक्त रखने के सम्बन्ध में अपने-अपने सुझाव व प्रस्ताव रखे, जिस पर ना० महापौर जी द्वारा सहमति जताते हुये सभी सुझावों/प्रस्तावों पर अमल करने हेतु सहमति प्रदान की गई। बोर्ड बैठक में उपस्थित मा० मंत्री जी द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि महानगर के वार्डों में आबादी और क्षेत्रफल के अनुसार नगर निगम द्वारा कर्मचारियों की नियुक्ति की जायें, जिससे महानगर को व्यवस्थित ढंग से सफाई कार्य कराया जा सकें, महानगर की सड़कों के किनारे व फुटपॉथ व नाले-नालियों पर लोगों द्वारा कर रखे अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने पर बल दिया गया। अतिक्रमण हटाये जाने के बावजूद भी यदि अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण किया जायें अथवा यातायात में किसी प्रकार का व्यवधान डाला जायें, तो कम से कम धनराशि रुपये 1000/- जुमानें की प्रक्रिया को अपनाते हुये आवश्यक कार्यवाही की जायें। साथ ही साथ महानगर में स्थित गौशाला की मॉनीटरिंग समय-समय पर किये जाने तथा मा० सदन की बैठक में पास किये गये सुझावों / प्रस्तावों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उस पर अमल किये जाने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मा० मंत्री जी द्वारा कहा गया कि महानगर क्षेत्र में स्थित नाले-नालियों की बेहतर सफाई कराई जायें। प्रकाश व्यवस्था को दुरस्त रखा जायें। मा० पार्षदगणों से अपील की गई कि वे अपने वार्ड वासियों की सुविधा के दृष्टिगत् अपने वार्ड में सुनयोजित ढंग से विकास कार्यों को कराये। मा० सदन की बैठक में मा० पार्षदगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से सम्बन्धित शिकायतों / समस्याओं को भी रखा गया, जिस पर मा० महापौर व नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कार्यों को पूर्ण कराये जाने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही मा० सदन की बैठक में मा० महापौर महोदया श्रीमती अर्चना वर्मा, मा० सांसद लोकसमा श्री अरुण कुमार सागर, मा० सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार, मा० विधायक ददरौल श्री अरविन्द कुमार सिंह, जिला सहकारी बैंक के मा० अध्यक्ष श्री डी०पी०एस० राठौर, कार्यकारिणी समिति के मा० उप-सभापति श्री वेद प्रकाश मौर्य, समस्त मा० कार्यकारिणी के सदस्यगण एवं समस्त मा० पार्षदगण, नगर आयुक्त डॉ० बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त श्री एस०के० सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त श्रीमती संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त श्री तरुण प्रताप सिंह व नगर निगम के समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

