अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 02 अदद खोखा कारतूस व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा दिनांक 16/17.05.2026 की रात्रि को ग्राम सुन्दरनगर मे हुई लूट की घटना से संबंधित 11220 रुपये सम्बन्धित मु0अ0सं0 125/26 धारा 310(2)/317(3) बीएनएस में वांछित 25,000/- रु0 का इनामिया शातिर अभियुक्त तस्लीम उर्फ भिखारी उर्फ इमरान उर्फ इरफान पुत्र पुत्तन नि0 डभौरा थाना गढिया रंगीन जिला शाहजहांपुर हाल पता छत्रपति स्कूल के पास डेरा थाना क्योलडिया जनपद बरेली को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
घटना का संक्षिप्त विवरण—
दिनांक 16/17.05.2026 की रात्रि को थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम सुन्दरनगर में लूट/डकैती की घटना घटित होने पर थाना पर मु0अ0सं0 125/26 धारा 310(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
कार्यवाही—
इस घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी व साक्ष्यों एकत्रित करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया तथा चैकिंग के दौरान बिल्सी – इस्लामनगर रोड पर पर अभियुक्त तस्लीम उर्फ भिखारी उर्फ इमरान उर्फ इरफान पुत्र पुत्तन नि0 डभौरा थाना गढिया रंगीन जिला शाहजहांपुर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया हैं । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस व 02 अदद जिन्दा कारतूस एवं मु0अ0सं0 125/26 की घटना से संबंधित 11,220 रुपये ( ग्यारह हजार रुपये ) तथा डकैती की घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई । अभियुक्त द्वारा की गई फायरिंग में आरक्षी 1413 आस मौहम्मद के दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल हो गया तथा पुलिस द्वारा की गई जबाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है । घायल आरक्षी व अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी रूदायन में भर्ती कराया गया है । बाद विधिक कार्यवाही व उपचार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
तस्लीम उर्फ भिखारी उर्फ इमरान उर्फ इरफान पुत्र पुत्तन नि0 डभौरा थाना गढिया रंगीन जिला शाहजहांपुर हाल पता छत्रपति स्कूल के पास डेरा थाना क्योलडिया जनपद बरेली ।
बरामदगी का विवरण –
01 अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर तथा 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व मु0अ0सं0 125/26 की घटना से संबंधित 11220 रुपये ( ग्यारह हजार रुपये ) व एक मोटरसाइकिल ।
पूछताछ का विवरण –
गिरफ्तार अभियुक्त से की गयी पूछताछ के आधार पर अभियुक्त तस्लीम उर्फ भिखारी द्वारा बताया कि दिनांक 16/17.05.2026 की रात्रि में मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम सुन्दरनगर के एक घर मे घुसे थे और उसके घर से लोहे के बक्से को उठा कर ले चल दिये थे । तभी उस घर की एक महिला जाग गयी और जैसे ही वह चिल्लाने को हुई तभी हमने उसको डरा धमकाकर थप्पड मारकर व तमंचा दिखाकर गले मे पहनी चैन को खींच लिया और चैन को व बक्से को अपने साथ लेकर बाहर जंगल मे खेतो की तरफ आकर बक्से को खोलकर देखा तो बक्से मे रखे जेवरात और रुपया निकालकर के बक्से को खेत पर ही छोड कर चले गये थे जो जेवरात व रुपये हमे मिले थे वह हमने यही पर ईंट भट्टे के पीछे थोडी दूरी पर छिपा कर रखे गये थे । ईद त्यौहार की वजह से हम पर पैसो की उधारी ज्यादा हो गयी थी । जिस कारण दिनांक 27.05.2026 को हम उस सामान को निकाल कर आपस में बांट कर पैदल -पैदल खेतो के रास्ते बेचने जा रहे थे तभी हमारी पुलिस से मुढभेड हो गयी थी जिसमे मेरे साथी आस मोहम्मद, नदीम उर्फ साकिर, सद्दू उपरोक्त गिरफ्तारी हो गये। मै और मेरा साथी काले खां उर्फ फैजान शाह मौके से फरार होने मे कामयाब रहे थे । काले खां उर्फ फैजान शाह कुछ कोर्ट मे हाजिर हो गया था । आज मै अपने वकील के द्वारा कोर्ट मे हाजिर होने जा रहा था तो आपने मुझे पकड लिया तथा मुझे लूटे हुए सामान मे से जो मेरे हिस्से मे आया था उसको मैने बेच दिया था । उसमे से मैने कुछ खर्च कर दिये थे तथा शेष रुपये मेरे पास थे जिनको लेकर मै अपने वकील के पास जा रहा था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –
अभियुक्त तस्लीम उर्फ भिखारी पुत्र पुत्तन नि0 डभौरा थाना गढिया रंगीन जिला शाहजहांपुर
1.मु0अ0स0 208/2022 धारा 4/25 ए एक्ट थाना फरीदपुर जनपद बरेली
2.मु0अ0स0 613/202 धारा 380/411/457 भादवि थाना फरीदपुर जनपद बरेली
3.मु0अ0स0 623/2023 धारा 380/411/457 भादवि थाना फरीदपुर जनपद बरेली
4.मु0अ0स0 612/2023 धारा 380/411/457 भादवि थाना फरीदपुर जनपद बरेली
5.मु0अ0स0 245/2023 धारा 394/411/506/120 बी भादवि व 3/25(1बी) /9 आर्म्स एक्ट थाना जरीफनगर जनपद बदायूं
6. मु0अ0सं0 125/26 धारा 310/317(3) बीएनएस थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ
7. मु0अ0सं0 139/26 धारा 190/191(2)/191(3)/109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25(1-बी)ए आर्म्स एक्ट थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ
8.मु0अ0स0 374/14 धारा 394/302/411 भादवि थाना रोजा जनपद शहाजहांपुर
9.मु0अ0स0 निल/14 धारा 41/102/411 द0प्र0स0 थाना सदर बाजार जनपद शहाजहांपुर
10.मु0अ0स0 1904/2014 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सदर बाजार शहाजहांपुर
11.मु0अ0सं0 188/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25(1-बी)ए आर्म्स एक्ट थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह पंवार थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं
2. उ0नि0 श्री सनी चौधरी
3. उ0नि0 श्री हरगोविन्द सिह
4. हे0का0 438 ललित कुमार
5. का0 1925 अमित कुमार
6. का0 255 अमित हुण
7. कां0 470 जोनी यादव
8. कां0 1413 आस मौहम्मद
9. कां0 616 मुकेश चौधरी
10. हे0कां0 511 पुष्पेन्द्र कुमार ( विशेष टीम एसओजी )
11. कां0 1080 ऋतिक तेवतिया ( विशेष टीम एसओजी )
12. कां0 631 लाला सिंह ( विशेष टीम एसओजी )
13. कां0 1066 कौशेन्द्र कुमार ( विशेष टीम एसओजी )

