By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया का संदेश: जीरो ड्रॉप आउट हमारा लक्ष्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया का संदेश: जीरो ड्रॉप आउट हमारा लक्ष्य
उत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया का संदेश: जीरो ड्रॉप आउट हमारा लक्ष्य

Amarkesadmin
Last updated: April 4, 2026 2:19 pm
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

सम्भल ( बहजोई) 04 अप्रैल 2026
एक भी बच्चा छूटे ना, संकल्प हमारा टूटे ना के अन्तर्गत स्कूल चलो अभियान शैक्षिक सत्र2026-27 ( प्रथम चरण- 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तथा द्वितीय चरण 01 जुलाई से 15 जुलाई तक) का शुभारंभ
आज कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर वाराणसी से मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया जिसका सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में मुख्य अतिथि मा. माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी जी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं विशिष्ट अतिथि मा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉ अनामिका यादव जी तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओमवीर सिंह खड़गवंशी जी तथा नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई श्री राजेश शंकर राजू जी तथा मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय,जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा तथा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा विद्यालयों से आए छात्र एवं छात्राओं द्वारा देखा एवं सुना गया।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मा. माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती गुलाब देवी जी एवं विशिष्ट अतिथि मा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉ अनामिका यादव जी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा द्वारा सरस्वती वंदना की गयी तथा मुख्य अतिथि मा. मंत्री जी तथा विशिष्ट अतिथि मा. जिला पंचायत अध्यक्ष जी तथा नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई श्री राजेश शंकर राजू जी तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओमवीर सिंह खड़गवंशी जी का एक पुष्प तथा एक मूर्ति देकर स्वागत सम्मान किया।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत गाया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल चलो अभियान जिसका शुभारम्भ आज मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर वाराणसी से किया है दो चरणों में चलाया जा रहा है प्रथम चरण 01 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक चलेगा तथा द्वितीय चरण 01 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसका उद्देश्य जीरो ड्रॉप आउट करना है।ड्रॉप आउट बच्चों की सूची शारदा एप के माध्यम से प्राप्त होगी इस बार का हमारा लक्ष्य होगा कि हम जीरो ड्रॉप आउट का लक्ष्य प्राप्त करें। स्कूल चलो अभियान हमारे लिए उत्सव की तरह होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान का बच्चों, अभिभावकों, मीडिया, सोशल मीडिया, पोस्टर बैनर, एलईडी वैन आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार करना है ताकि सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक नामांकन हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार की ग्राम कुल की रैली तथा शपथ होती है उनके साथ स्कूल चलो अभियान की शपथ भी दिलवाएं। प्रत्येक शनिवार को स्कूल चलो अभियान की शपथ प्रत्येक बच्चे को दिलवायी जाए। प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण विशेष हैं उनमें स्कूल चलो अभियान से संबंधित शपथ प्रत्येक विद्यालय में हो। उन्होंने कहा कि हमारे सरकारी विद्यालय निजी विद्यालय से कम नहीं है, पीएम श्री विद्यालयों का इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं भविष्य में तैयार होने वाले सम्भल श्री विद्यालयों का इंफ्रास्ट्रक्चर निजी विद्यालयों से अच्छा होगा उन्होंने कहा कि हमें कुछ स्थानों पर विशेष ध्यान देना होगा विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों ,कामकाजी बच्चों एवं गंगा जी के किनारे गाँव वाले बच्चों इत्यादि जो ड्रॉप आउट हैं वह शत प्रतिशत सरकारी विद्यालयों में नामांकित होने चाहिए।
मा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉ अनामिका यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी शिक्षा को आगे बढाने का कार्य कर रहे हैं। हमें मा. मुख्यमंत्री जी के साथ मिलकर अपने देश के नव तरुणों को सक्षम बनाने का प्रयास करें यह तब ही सम्भव है जब हम शिक्षा बच्चों को उचित माध्यम तथा पूरे मनोयोग के साथ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षकों के सम्मान तथा अभिभावकों को जागरूक करने का है। उन्होंने कहा कि हमारे सरकारी शिक्षक उच्च शिक्षित हैं वह बहुत से पैरामीटर पर खरे उतरकर परीक्षा पास करके शिक्षक बने हैं, यह शिक्षक हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकते हैं अत: निजी विद्यालय के स्थान पर सरकारी स्कूलों में बच्चों के अधिक से अधिक नामांतरण के लिए अभिभावकों को जागरूक करें।
मुख्य अतिथि मा. मंत्री जी ने सर्वप्रथम स्कूल चलो अभियान के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर वाराणसी से शुभारम्भ करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत शासन और प्रशासन द्वारा नवीन नामांतरण वाले बच्चों के चरण स्पर्श किये जा रहे हैं। इन बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर सम्मान किया जा रहा है, पुस्तकें वितरित की जा रही हैं यह मा. मुख्यमंत्री जी का सराहनीय कदम है। आज जो बच्चों को सम्मान मिल रहा है तथा इन बच्चों द्वारा मालाएँ पहनी हैं तथा सम्मान पाया है यह सम्मान बच्चों को हमेशा याद रहेगा इससे बच्चों के अंदर आत्मबल तथा आत्मविश्वास की बढोत्तरी होगी। कार्यक्रम के अन्तर्गत नवीन नामांकन वाले बच्चों को मुख्य अतिथि मा. मंत्री जी एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा टीका लगाकर तथा माला पहनाकर, पुस्तक देकर स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि मा. माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती गुलाब देवी जी एवं विशिष्ट अतिथि मा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉ अनामिका यादव जी एवं अन्य अतिथियों द्वारा स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय तथा जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा तथा संबंधित अधिकारी कर्मचारी तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

बदायूं में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया
विनय कुमार सिंह के स्थानांतरण पर बधाई, कार्यकाल की सराहना
रिमझिम बरसात के बीच ग्राम रसूलपुर टप्पा मलसई में भर भरा कर मकान की छत गिरने से घरेलू सामान क्षतिग्रस्त, जबकि बाल बाल बचे परिजन
मेटल डिटेक्टर बनाम मंगलसूत्र: परीक्षा केंद्र पर महिलाओं ने जताया विरोध
यूपी में बिजली बिल राहत योजना 1 दिसंबर से हुई लागू, 100% ब्याज माफी, जल्द करें रजिस्ट्रेशन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ज्वेलरी शॉप की बुर्का लूट: तकनीकी जांच और CCTV ने पकड़ाया आरोपी जोड़ा
Next Article 9 से 5 की नौकरी से आज़ादी तक: राकेश बी. पाल की प्रेरक कहानी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?