By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: डीएम ने एसआईआर के सम्बंध में की बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > डीएम ने एसआईआर के सम्बंध में की बैठक
उत्तर प्रदेशराज्य

डीएम ने एसआईआर के सम्बंध में की बैठक

Amarkesadmin
Last updated: February 18, 2026 12:34 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

10 अप्रैल को होगा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, 06 मार्च तक करें आवेदन

बदायूँ: 17 फरवरी। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के सम्बंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत करने की अवधि आगामी 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक निर्धारित की गई है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशों के क्रम में अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के पूर्व में घोषित कार्यक्रम को संशोधित किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत करने की अवधि गत 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) से आगामी 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक निर्धारित की गई है। सूचना चरण के अंतर्गत सूचना जारी करना, सुनवाई, सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे-आपत्तियों का निस्तारण गत 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) से आगामी 27 मार्च 2026 (शनिवार) तक एक साथ संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा।
उन्होंने जनपद के समस्त जनमानस से अपेक्षा की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम का लाभ लेते हुए अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराकर सक्रिय सहभागिता निभाएं और इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक कार्य में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों आदि मौजूद रहे।

बिल्सी में संगठन सशक्तिकरण को लेकर बैठक सम्पन्न
बबराला में 20 साल पुराना कूड़े का ढेर हटाने का कार्य शुरू
PM मोदी ने की यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के जल्द स्वस्‍थ होने की कामना, मेदांता अस्‍पताल में हैं भर्ती
बहजोई के निशाने बाजों ने राष्ट्रीय स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन
13 साल की लड़की को किडनैप कर पिलाई बीयर, फिर जंगल में ले जाकर किया रेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ग्राम निमठोली में हुआ किसान सभा का आयोजन
Next Article डीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?