बदायूं। घने कोहरे के साथ दिन निकला शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटी रही। शीतलहर और आसमान में छाए कोहरे की वजह से दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। शाम से ही घना कोहरा छाने लगा, जो देर रात तक भयावह हो गया। ठंड ने कांपने पर मजबूर कर दिया। शनिवार सुबह से चली शीतलहर के चलते लोग घरों में कैद हो गए। सड़कों पर सुबह से ही सन्नाटा पसर गया। दिन भर लोगों की कंपकंपी छूटी रही।

