गाजियाबाद में जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

