उत्तर प्रदेश में चर्चित मेरठ हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुस्कान की कोर्ट में पेशी ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 13 महीने बाद मैन्युअल पेशी पर पहुंची मुस्कान का बदला हुआ व्यक्तित्व, उसका सजा-धजा रूप, धार्मिक झुकाव और सह-आरोपी साहिल के साथ उसकी खामोशी, इन सभी पहलुओं ने इस मामले को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। जहां एक ओर उसका बाहरी रूप लोगों को चौंका रहा था, वहीं दूसरी ओर उसके व्यवहार और रिश्तों में आए बदलाव ने जांच और चर्चाओं को नई दिशा दे दी है।
कोर्ट परिसर में पहुंची मुस्कान का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। गले में रुद्राक्ष की माला, नाखूनों पर ब्लैक नेलपॉलिश और पूरी तरह सजे-धजे रूप में उसे देखकर लोग ठिठक गए। पति की हत्या के आरोप में घिरी महिला का इस तरह तैयार होकर आना लोगों के बीच सवालों का कारण बन गया।

