बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ब्यौर कासिमाबाद गांव में प्रभात फेरी निकाल रहे श्रद्धालुओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में सीओ बिल्सी संजीव कुमार को हटा दिया गया है। उन्हें एसएसपी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इसी मामले में एलआईयू सिपाही प्रशांत चौधरी को भी निलंबित कर दिया गया है।

