बदायूं। जिले में बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी का खेल चल रहा है। पिछले कुछ महीनों में केंद्रीय जीएसटी की टीम लगातार शहर के अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है। आए दिन टीम छापामारी कर व्यापारियों को जीएसटी चोरी के मामले में पकड़ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम शहर के जोगीपुरा लक्ष्मी लान स्थित एक बड़े कपड़ा व्यापारी के यहां केंद्रीय जीएसटी की टीम ने छापेमारी की। देर रात तक जांच जारी रही। इस दौरान केंद्रीय जीएसटी की टीम ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। पत्रकारों की टीम के पहुंचने पर टीम ने दुकान का शटर गिराकर जांच जारी रखी।

