समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में हुई सजा के खिलाफ दोनों की याचिकाएं खारिज करते हुए दोनों की सजा को बरकरार रखा है. ऐसे में पिता-पुत्र दोनों को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है.

