रुदायन,बदायूं। रुदायन के शिव मंदिर पर धार्मिक महोत्सव धूमधाम से जारी है।रुद्र नारायण यज्ञ जारी है।पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई थी।उसके बाद से मंदिर परिसर में भजन कीर्तन जारी हैं।आगामी एक जनवरी को यज्ञ के पूर्ण आहुति के साथ रुद्र नारायण यज्ञ का समापन हो जाएगा। कल अंतिम दिन एक जनवरी को विशाल भंडारे के साथ सभी धार्मिक महोत्सव का समापन हो जाएगा।सुबह से शाम तक यज्ञ शाला की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। खटपटिए बाबा की पुण्य स्मृति में हर साल यह कार्यक्रम की शिव मंदिर के महंत बाबा ब्रह्मचारी जी की देख रेख में सभी धार्मिक महोत्सव कार्यक्रम संपन्न होते हैं।नगर तथा आसपास के हजारों लोगों की आस्था इन धार्मिक कार्यक्रमों में रहती है।नगर में इस समय धार्मिक वातावरण बना हुआ है।

