किसानो की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिला सलाहकार हरि सिंह यादव।। राजपुर रोशन नगर तहसील बिल्सी ग्राम में भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जनपद सलाहकार किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता हरि सिंह यादव ने की श्री यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा क्या आज प्रदेश में किसान यूरिया खाद को महंगे दामों में खरीदने के लिए बेबस है तो सरकार से से मांग की गई की प्रदेश में यूरिया खाद पर ध्यान देना चाहिए यूरिया खाद के अलावा अन्य सौदा देकर किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है तत्काल बंद कराया जाए अधिक दामों में यूरिया बेचा जा रहा है और किसान परेशान होकर खरीदने को मजबूर है और सरकार से मांग की गई कि किसानों का सभी प्रकार का पूरा कर्ज माफ कर देना चाहिए किसानों को जो नए नियम चलाई जा रहे हैं तत्काल हटाए जाएं और किसान सम्मन निधि का रुपया 30000 प्रतिवर्ष किया जाए तभी किसानों का कुछ भला हो सकता है महंगाई के दौर में किसने की सम्मान निधि ₹ 1 वर्ष में 6000 ऊंट के मुंह में जीरा के समान है इस समस्या को तत्काल समाधान कराया जाए और बैंक के एवं तहसील के कर्मचारियों पर पाबंदियां लगाई जाए किसानों को परेशान नहीं किया जाए इस मौके पर सुरेंद्र सिंह शिवराज सिंह रामपाल सिंह राजेंद्र सिंह ओमपाल सिंह हीरालाल मेघराज सिंह आदि किसान मौजूद रहे

