समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का मानना है कि संत गाडगे जी की सामाजिक न्याय, स्वच्छता और शिक्षा में गहरी रूचि थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन दलितों, पीड़ितों की सेवा में लगा दिया था। वे अपने कीर्तन के माध्यम से पाखंड और अंधविश्वास पर चोट करते थे। उन्होंने विद्यालयों, धर्मशालाओं, अनाथालयों और अनाथों के लिए आश्रमों की स्थापना की।
श्री अखिलेश यादव का कहना है कि संत गाडगे मायामोह से दूर और दरिद्र नारायण की सेवा को मानव सेवा मानते थे। वे पिछड़ों, दलितों और गरीबों के मसीहा थे। वे हाथ में झाडू लेकर समाज को स्वच्छता और सेवा का पाठ पढ़ाते थे। इसलिए उन्हें स्वच्छता का जनक भी कहा जाता है।
स्वच्छता अभियान के प्रणेता एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक संत गाडगे महाराज जी की जयंती आज राजधानी में समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी कार्यालय में संत गाडगे जी महाराज के चित्र पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की ओर से राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने माल्यार्पण कर नमन किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल तथा पूर्व सांसद श्री अरविन्द कुमार सिंह ने भी संत गाडगे जी को पुष्पांजलि अर्पित की।
संत गाडगे जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में समाजवादी पार्टी के मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे सर्वश्री सोनू कनौजिया, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणींद्र मिश्र, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय सिंह यादव, डॉ. भूपेन्द्र दिवाकर, किसान नेता तेजिंदर सिंह बिर्क, अतुल शुक्ला, राम धीरज साहनी, देवी प्रसाद कनौजिया, वृक्ष संरक्षक श्रवण कन्नौजिया, अमरजीत महाराजगंज, अश्वनी यादव, सुनील चौधरी, डॉ. हरिश्चंद्र सिंह, जीतेंद्र साहनी, हेम सिंह यादव, सचिन कुमार यादव, अमित यादव उत्तराखण्ड, शोराब अली, शिवम, यशपाल यादव, विपिन कुमार यादव, उपेन्द्र कुमार सिंह, शिव पाल सिंह, राकेश सिंह, श्याम धर यादव, धनपाल यादव, जयपाल, विकास चौधरी, अनुज, सुनील, राजेश गुप्ता, मारकंडेय पटेल, रामकैलाश कन्नौजिया, अभिषेक यादव, सनी कुमार, दीपक, लालजी यादव, प्रवीण दिवाकर, हरीश धोबी वाला, बहरेंची प्रेमी, कुमार यादव, संदीप यादव, जगनू, अंगद यादव, मोती यादव, करूणेश कन्नौजिया, सत्यम यादव, अभिषेक यादव आदि शामिल थे।
सादगी से मनाई गई संत गाडगे महाराज जयंती, सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Leave a Comment

