By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बदायूँ के 4521 शहरी गरीब परिवारों को मिली अपने पक्के घर की पहली सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बदायूँ के 4521 शहरी गरीब परिवारों को मिली अपने पक्के घर की पहली सौगात
उत्तर प्रदेशराज्य

बदायूँ के 4521 शहरी गरीब परिवारों को मिली अपने पक्के घर की पहली सौगात

Amarkesadmin
Last updated: January 18, 2026 1:47 pm
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

सरकार गरीबों के सपनों को साकार कर रही है- केन्द्रीय राज्यमंत्री
उत्तर प्रदेश की पहचान, हर गरीब को पक्का मकान-जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता
भारत एक दिन विश्व गुरू बनेगा-सदर विधायक

बदायूँ 18 जनवरी। शहरी गरीबों को पक्के आवास का सपना साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के 2 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 2000 करोड़ रूपये से अधिक की अनुदान राशि का बटन दबाकर अंतरण किया। इसी क्रम में जनपद बदायूँ के 21 नगरीय निकायों में चयनित 4521 लाभार्थियों के बैंक खातों में योजना की रूपये एक लाख प्रति लाभार्थी की प्रथम किस्त सफलतापूर्वक हस्तांतरित की गई। यह राशि लाभार्थियों को उनके पक्के आवास के निर्माण की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ऑडीटोरियम, बदायूँ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा सिंगल क्लिक से धनराशि अतरंण के पश्चात लाभार्थियों के चेहरों पर आज खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि योजना एक मकान नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के लिए सुरक्षित भविष्य, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नींव है। उन्होंने वाराणसी, चित्रकूट, लखीमपुर खीरी, अलीगढ़ व अयोध्या के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें शुभ कामनाएं दी व अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया। लखनऊ के कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने भी अपने सम्बोधन में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया तथा प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि जनपद गाजियाबाद विश्व के पचास स्वच्छ शहरों में शामिल हुआ है।
केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री ने जब अपना पदभार ग्रहण किया तब अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानों व युवाओं को समर्पित है। उन्होंने कहा कि गरीब व कम आय वर्ग के लोगों को आवास देकर सरकार सर पर अपनी छत के गरीबों के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी व करनी में अन्तर नहीं है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार की 100 से अधिक व प्रदेश सरकार की 125 से अधिक विभिन्न जनकल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्रों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार जाति, धर्म, वर्ग व वर्ण के आधार पर भेदभाव नहीं करती है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के आधार पर आगे बढ़ते हुए आमजन के कल्याणार्थ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में देश व प्रदेश की बहनें व महिलाएं सुरक्षित हैं तथा महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान हर गरीब को पक्का मकान के उद्देश्य के साथ सरकार आगे बढ़ रही है व उसको मूर्त रूप देने का कार्य कर रही है।
सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि अच्छा सोंचो तो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केन्द्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है उससे स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है कि भारत एक दिन विश्व गुरू बनेगा। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया तथा उपस्थित लाभार्थियों व जनपद वासियों से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी व लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ लेकर अपना आर्थिक व सामाजिक उत्थान करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) डा0 वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी (न्या0)/परियोजना अधिकारी, डूडा कल्पना जायसवाल, जिला राजस्व अधिकारी राजेश कुमार सिंह, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को एएसपी ग्रामीण ने दी सम्मानपूर्वक विदाई
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विपक्ष का हल्लाबोल
देवरनिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
ललिता हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सीएम योगी
19 दिसम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक चलने वाले सुशासन सप्ताह के अंतिम दिवस
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार ने 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे ₹2000 करोड़ की अनुदान राशि का किया अंतरण
Next Article जिलाधिकारी ने घासीपुर गौ आश्रय स्थल में सफाई और देखभाल बढ़ाने के दिए आदेश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?