By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: गणतंत्र दिवस पर स्वच्छता की नई सौगात, चेयरमैन और ईओ ने ई-रिक्शा ट्रालियों को दिखाई हरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > गणतंत्र दिवस पर स्वच्छता की नई सौगात, चेयरमैन और ईओ ने ई-रिक्शा ट्रालियों को दिखाई हरी
उत्तर प्रदेशराज्य

गणतंत्र दिवस पर स्वच्छता की नई सौगात, चेयरमैन और ईओ ने ई-रिक्शा ट्रालियों को दिखाई हरी

Amarkesadmin
Last updated: January 27, 2026 1:42 pm
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

सहसवान, बदायूँ। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सहसवान नगर पालिका परिषद द्वारा शहर को कूड़ा मुक्त और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। ‘नगरीय स्वच्छता भारत मिशन’ अभियान के अंतर्गत पालिका चैयरमेन मीर हादी अली उर्फ ‘बाबर मियां’ और अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने ई-रिक्शा ट्रालियों के बेड़े को हरी झंडी दिखाकर जनता की सेवा में समर्पित किया।

इस अवसर पर पालिका चैयरमेन मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वच्छता ही सेवा है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इन ई-रिक्शा ट्रालियों के आने से अब शहर के संकरे रास्तों
और गलियों से भी कचरा उठाना आसान होगा, जिससे स्वच्छता व्यवस्था में व्यापक सुधार आएगा।
अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों का कूड़ा सड़कों पर न फेंके
उन्होंने कूड़े को गीले और सूखे कचरे के रूप में अलग-अलग करने पर जोर दिया ताकि ई-रिक्शा ट्रालियों के माध्यम से उसका सही निस्तारण किया जा सके।
सहसवान नगर वासियों ने पालिका प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है
स्थानीय लोगों का मानना है कि ई-रिक्शा ट्रालियों के प्रयोग से न केवल डीजल की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण मुक्त तरीके से शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा
इस उद्घाटन समारोह के दौरान पालिका सभासदों, कर्माचारियों और नगर के समभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे सहसवान को जिले का सबसे स्वच्छ शहर बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।

जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम रहोली में ग्राम चौपाल: गाँव की समस्या गाँव में समाधान का किया गया आयोजन
डॉ. रजनी सरीन के निधन पर रेड क्रॉस सोसाइटी में शोक सभा आयोजित
बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी
मेरा युवा भारत द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर मलिन बस्ती में खेल प्रतियोगिता का आयोजन
आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व ARTO ललित कुमार गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सफाई कर्मचारी संघ शाखा कार्यालय का उद्घाटन पालिका चैयरमेन बाबर मियां ने फीता काटकर किया
Next Article गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी ने 1857 के महानायक मीर मोहम्मद हसन के वंशज मीर मुशर्रफ अली एडवोकेट को किया सम्मानित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?