चंदौसी। गांव भरतरा चौराहा, बहजोई हाईवे मार्ग स्थित संत गाडगे भवन में सोमवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के नेता उमेश चंद्र दिवाकर के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संत गाडगे महाराज के जीवन एवं उनके समाज सुधार कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संत गाडगे महाराज महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे, जिन्होंने स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उनका निधन 20 दिसंबर 1956 को हुआ था।
पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समाजों के लोग एवं कई राजनीतिक नेता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमें जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी असगर अली अंसारी ,
जिला महासचिव समाजवादी पार्टी कृष्ण मुरारी संकधार,गिन्नौर विधायक खिलाड़ी यादव, असमोली विधायक पिंकी यादव योगेश ठाकुर उदयवीर ठाकुर सचिन ठाकुर नेत्रपाल राणा निरंजन राणा सोबरन सिंह राणा अशोक राणा सुनील राणा डॉक्टर हंसराज यादव छोटेलाल यादव सचिन यादव अशोक यादव रामनिवास दिवाकर सर्वेश दिवाकर प्रमोद दिवाकर रघुनंदन दिवाकर प्रेमपाल दिवाकर प्रधान जी दुर्गेश प्रधान जी धर्मेश प्रधान जी रामेश्वर दिवाकर गोपी, राम दिवाकर बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद आदि लोग मौजूद रहे
संत गाडगे भवन में मनाई गई पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने किया भव्य आयोजन
Leave a Comment

