शासन द्वारा निर्गत आदेशों के अनुपालन में दिये गये निर्देशानुसार स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत वार्ड नंबर 04, 09 में नगर पालिका की टीम द्वारा गीले कूड़े सूखे कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन के माध्यम से नगर पालिका के वाहन मे डाले इस तरह से सम्पूर्ण वार्ड मे स्वछता की आदतों को सदैव अपनाने के लिए विशेष आग्रह किया गया, विशेष सफाई अभियान को सफल बनाने में वार्ड वासियों के सहयोग से अपेक्षा की गई। साथ ही वार्ड वासियो को स्वच्छता की 7 आदतों को अपनाने के लिए जागरूक किया गया। इसके उपरांत स्वच्छता वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों द्वारा वार्ड रैंकिंग की गयी।

