उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री केशव प्रसाद मौर्य जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आदरणीय श्री दयाशंकर सिंह जी के प्रस्तावित दातागंज भव्य कार्यक्रम के दृष्टिगत आज सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख समरेर श्री धीरज सक्सेना जी, ब्लॉक प्रमुख दातागंज कुँवर अतेंद्र विक्रम सिंह जी, ब्लॉक प्रमुख उसावां श्री दिनेश सिंह जी, ब्लॉक प्रमुख म्याऊँ श्री के.सी. शाक्य जी, नगर पालिका परिषद दातागंज के चेयरमैन श्री अनूप गुप्ता जी, मंडल अध्यक्ष समरेर श्री सुरेंद्र गुर्जर जी, विकास खंड समरेर के प्रधानगण एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित परियोजना निदेशक/जिला ग्राम्य विकास अधिकारी, बदायूं, उपजिलाधिकारी दातागंज, खंड विकास अधिकारी समरेर, क्षेत्राधिकारी दातागंज, थानाध्यक्ष दातागंज तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

