बदायूं। डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही मिलने पर उसहैत इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह को डीआईजी ने लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया। डीआईजी ने कहा कि अपराधियों के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। पुलिस की प्राथमिकता जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि लुटेरों, चोरों एवं गम्भीर अपराधों में संलिप्त पेशेवर अपराधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए।

