मेरठ में छात्रा ललिता गौतम की हत्या हुई थी, जिसका पुलिस खुलासा कर चुकी है, परिचित ने किसी अन्य से बात करने के शक में हत्या की थी, जिसे गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है, परिजन आरोपित के अलावा अन्य लोगों को भी जेल भेजने की मांग को लेकर आज कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे, डीएम और एसएसपी ने वार्ता की लेकिन, प्रदर्शनकारी नहीं माने, इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, नोएडा से आया एक युवक प्रदर्शनकारियों को भड़का रहा था, जिसे पुलिस वाहन में बैठा दिया गया, इस युवक को एसएसपी अविनाश पांडेय ने कई थप्पड़ जड़ दिये, एसएसपी की सोशल साइट्स पर जमकर सराहना की जा रही है…

