बबराला। रोटरी क्लब बबराला गंगा और विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में होली गीतों की मधुर धुनों पर सभी अतिथि और सदस्य झूम उठे। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अतुल गोयल उर्फ भोला, डॉ. कैलाश वार्ष्णेय, डॉ. राहुल यादव, थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी, रोटरी क्लब अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, विजय गोयल, सोनू गोयल, कार्तिक गोयल, सुशील शर्मा और विवेक वार्ष्णेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि होली का त्योहार सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सहयोग की भावना मजबूत होती है। समारोह का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
रंग और संगीत में सराबोर हुआ बबराला का होली उत्सव
Leave a Comment

