रंगों,उमंग और आपसी भाईचारे के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर आप सभी के साथ आत्मीय संवाद,स्नेह और समरसता के रंग साझा करने हेतु होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
बिसौली विधानसभा की प्रगति और जनसेवा के इस परिवार में आपका स्नेह,सहयोग और मार्गदर्शन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
इस पावन अवसर पर आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति हम सबके लिए प्रेरणा,उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करेगी।
📍 स्थान: कैम्प कार्यालय,तहसील रोड,बिसौली
📅 दिनांक:12 मार्च
⏰ समय: प्रातः11 बजे
आइए,हम सभी मिलकर सौहार्द,एकता और सामाजिक समरसता के रंगों से होली के इस पावन पर्व को और अधिक अर्थपूर्ण बनाएं।
आपकी स्नेहिल एवं गरिमामयी उपस्थिति सादर अपेक्षित है।

