आखिरकार कमलवादी वाले साइकिलवादी हो गए… लंबे समय से चल रही कार्य योजना बहुत सारी रुकावटों के बीच सफल हो गई। अमरोहा जिले की हसनपुर विधानसभा सीट से दो बार के मौजूदा विधायक महेंद्र खड़गवंशी के सगे भाई गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी ने आज लखनऊ सपा कार्यालय पहुंचकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी मे सपा ज्वाइन कर ली। मुझे बहुत समय से पता यह पता था सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखा भी था। हालांकि नाम उजागर करना ठीक नहीं था क्योंकि कहीं बीच मे बनी हुई खिचड़ी खराब न हो जाएं और सूत्र कही कमजोर न पड़ जाएं.. इसलिए शब्दों में फेरबदल था। वैसे 27 विधानसभा चुनाव तक ही आपदा के अवसर ढूंढते हुए नेताजी इधर उधर जाते हुए दिखाई देगी… उन्हें अपनी सोई हुई किस्मत जो जागनी है। मगर चुनाव के समय कौन कितने पानी मे यह जनता बतायेगी… राजनीति मे कोई किसी सगा नहीं होता यह कहावत है…जो हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से सही साबित हुई है। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ नेताओं का आज रात नींद नहीं आने की…क्योंकि भविष्य खतरे में पड़ सकता है।

